Breaking News

माणा हिमस्खलन में दबे 47 श्रमिक सकुशल बचाये गये, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मार्च 2025)

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के माणा में बीते रोज हुये हादसे का हवाई सर्वेक्षण किया। आपको बता दें कि कल यहाँ ग्लेशियर टुटने से 57 श्रमिक दब गये थे।

उधर आज माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है।

इस प्रकार अब तक  कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। हमारी सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-