Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज :महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डीनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2025)

भंडारा। यहाँ स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुये विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।  कई अन्य कर्मचारी भी इस भीषण विस्फोट में घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे पड़े हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंच गई है और घायलों की मदद कर रही है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा है।

 

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-