Breaking News

काशीपुर :भाजपा के चुनावी चक्रव्यूह में फंसे कांग्रेस प्रत्याशी, राजनीतिक परिदृश्य में तेजी से बदल रहा माहौल

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जनवरी 2025)

काशीपुर में चुनावी मुकाबला जैसे जैसे अपने चरम की ओर से जा रहा है राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदलने लगा है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के तेज होते हमलों के सामने कांग्रेस अब बचाव की मुद्रा में दिखाई देने लगी है। बगैर स्टार प्रचारक के मैदान में मुकाबले में डटी कांग्रेस कुछ पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल भाजपा के चुनावी चक्रव्यूह में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल फंसते नजर आ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने बीते रोज जो पांच संकल्प काशीपुर के विकास को लेकर जनता के सामने मीडिया के माध्यम से रखे उसका आम जनमानस प्रभावित हुआ है। दरअसल दीपक बाली ने काशीपुर की जनता के मन में पहुंचने का प्रयास कर उन समस्याओं के निदान की कार्ययोजना बनाई है जिनसे शहर की अधिकांश जनता वर्षों से जूझ रही है।

उधर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल भाजपा के हमलों और आरोपों का जबाब आक्रामक रूप से मुखर होकर मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी फिलहाल भाजपा के तेज होते हमलों में उलझ गये हैं। वहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी अब सामने आने लगी है।

ऐसे में आज का अगर चुनावी माहौल देखा जाये तो भाजपा के दीपक बाली बढ़त बनाते प्रतीत हो रहे हैं। दीपक बाली को प्रचार में मिल रही बढ़त अगर लगातार जारी रही तो परिणाम की अपेक्षा पहले से की जा सकती है। हालांकि जनता का मिजाज बदलकर कब और किसके पक्ष में पलट जाये यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता।

 

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-