Breaking News

काशीपुर में भटक रहा पिथौरागढ़ का सुरेंद्र सिंह भंडारी, जाना चाहता है घर लेकिन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जनवरी 2025)

काशीपुर । शहर के महाराणा प्रताप चौक पर पिछले कई महीनों से पिथौरागढ़ का सुरेंद्र सिंह भंडारी लावारिसों की तरह रह रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने सुरेंद्र सिंह भंडारी को इस भीषण सर्दी में एक फोल्डिंग चारपाई और रजाई दी है साथ ही एक टीन शेड के नीचे वह सो रहा है।

आज शाम शब्द दूत को महाराणा प्रताप चौक पर साइकिल मरम्मत का काम करने वाले अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह भंडारी अपने घर जाना चाहता है लेकिन उसकी बातों से उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही है ऐसे में उसे अकेले भेजना उचित नहीं है। शब्द दूत ने सुरेंद्र सिंह भंडारी से बात की। इस दौरान उस शख्स ने अपने पिता का नाम दिलीप सिंह भंडारी और भाई का नाम कमल सिंह भंडारी बताया। भंडारी ने अपने घर का पता भी बताया। पिथौरागढ़ के ग्राम खड़कोट नौला और कभी मेल्टा गांव बताया। यहाँ तक कि उसे पिन कोड भी याद है।

सुरेंद्र सिंह भंडारी फिलहाल यहाँ महाराणा प्रताप चौक पर स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से रह रहा है। उसे खाने के लिए कुछ लोग पैसे दे देते हैं। वह बताता है कि कभी-कभी वह बिना खाना खाये भी सो जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-