Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल का बड़ा आरोप, पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को धमकी दे रहे भाजपा नेता, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जनवरी 2024)

काशीपुर । कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने आज भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को पर्चा वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाया।

अपने चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता उनकी पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने किसी भाजपा नेता का नाम न लेते हुए दावा किया उनके पास इस बात के सूबुत हैं जो वह समय आने पर सार्वजनिक करेंगे अभी वह शहर के चुनावी माहौल को बिगाड़ना नही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के चुनावी माहौल को खराब करन कके लिए भाजपा नेता पूरी कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में काफी उग्र होते हुए भाजपा पर ये आरोप लगाये हैं। यहां तक कि उन्होंने मीडिया से भी अनुरोध किया कि उनकी कोई भी बात या वक्तव्य काटा नहीं जाये। वह जो भी आरोप लगा रहे हैं वह अक्षरंश सही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-