Breaking News

काशीपुर :रा.क.उ.विद्यालय दभौरा मुस्तकम में छात्राओं को सिखाये कैरियर काउंसलिंग के गुर, समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया गया आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (27 दिसंबर 2024)

काशीपुर। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में आज छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के गुर दिये गये।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा पुरोहित ने बताया कि इस समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी सिंह ने छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग को लेकर जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती शालिनी सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती आशा पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में श्रीमती शालिनी सिंह ने छात्राओं से पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं? छात्राओं के जबाब के बाद उन्होंने उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्हें किस तरह से तैयारी करनी चाहिए ताकि लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा जा सके।

कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन शिविर का संचालन श्रीमती आराधना सिंह सहायक अध्यापिका द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी श्रीमती अंजना राज ने कार्यक्रम के लिए समिति गठित की।इस दौरान श्रीमती शगुन बत्रा, श्रीमती रश्मि गौतम,कु कीर्ति तथा श्रीमती बख्तावर जहां उपस्थित रहीं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-