Breaking News

ब्रेकिंग : सासंद की कार पलटी, बाल बाल बचे

हरिद्वार।  पौड़ी जिले से लोकसभा सांसद व भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए।

घटना आज हरिद्वार में हुई। सासंद तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इसी बीच भीमगोड़ा-पंत दीप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का शिकार होते ही वह बेहोश हो गए।

गनीमत रही कि उन्हें अधिक चोटें नहीं आई हैं। बता दें कि सांसद को इलाज के लिए हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-