Breaking News

काशीपुर :एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस की ओर से शिवलालपुर अमरझंडा में पूर्ण कराया गया बीसीएलसी बैच 

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2024)

काशीपुर । एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा सत्र 2024- 25 के अंतर्गत आठवां बीसीएलसी बैच ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में पूर्ण कराया गया है। इस बीसीएलसी बैच में शिवलालपुर, कल्याणपुर बाँसखेरी, गुलड़िया आदि ग्रामों के अभ्यर्थी सम्मिलित थे। ग्रेजुएट सेरेमनी में अभ्यर्थियो को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस बेसिक कोर्स को पूर्ण करने से हमे कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान प्राप्त हो चुका है जो वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी है। कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में बढ़ चुका है जिसको देखते हुए हम सभी को कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी होना बहुत जरुरी है।

इस दौरान सभी अभ्यर्थियों ने बीसीएलसी कोर्स के लिए एसआरएफ फाउंडेशन की फील्ड टीम काशीपुर से निर्मल सिंह, मोहम्मद अर्श एवं एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम से प्लांट हेड राजाराम खरद, एचआर मैनेजर  अंकित कुमार एवं असिटैंट ऑफिसर  शहनवाज़ को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

 

 

 

[/video

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-