Breaking News

काशीपुर :दीपावली बाजार का शुभारंभ किया भाजपा नेता दीपक बाली ने

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर 2024)

काशीपुर। दीपावली पर्व पर शहर में कुछ लोग प्रतिवर्ष जेल रोड पर पांच दिनों तक अस्थायी रूप से दुकान लगाकर त्यौहार से संबधित सजावटी व देवी देवताओं की प्रतिमाओं की बिक्री करते हैं। लेकिन इस बार वहाँ पार्किग कांपलेक्स का निर्माण कार्य होने की वजह से दुकानें लगाने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इस वजह से उनके सामने दिक्कतें आ गई। ऐसे में भाजपा नेता दीपक बाली ने दुकानदारों के पक्ष में प्रशासन से वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था कराते हुए उन्हें सहूलियत दिलवाई और आखिरकार दुकानें लगाने की अनुमति मिल गई।

इस बाजार का रविवार सायं भाजपा नेता दीपक बाली ने समाजसेवी गगन कांबोज, विकास शर्मा खुट्टू एडवोकेट अमरीश अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर शुभारंभ किया।

इस बाजार के लगने से प्रतिवर्ष दीपावली पर दुकान लगाने वाले गरीब दुकानदारों के चेहरों पर रौनक नजर आई। इस दौरान भाजपा नेता दीपक बाली ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली बाजार की दुकानों से जमकर खरीदारी करें। उन्होंने दीपावली बाजार के दुकानदारों के साथ ही क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई भी दी।

उन्होंने न सिर्फ इस बाजार का शुभारंभ विधिवत कराया, बल्कि भाजपा नेता दीपक बाली समेत समाजसेवी गगन कांबोज, विकास शर्मा खुट्टू एडवोकेट अमरीश अग्रवाल, पत्रकार विकास गुप्ता, विनोद भगत एवं मुकुल मानव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विकास ठाकुर, अनुज शर्मा, अंकित हरीश मोहनलाल सौरभ रोहित सुशील अभिषेक महेश आदि आदि 17 दुकानदार और उनके परिजन थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :आईजीएल के सीएसआर सहयोग से नगर निगम परिसर में निर्मित फव्वारे का लोकार्पण, महापौर दीपक बाली बोले— विकास के रास्ते में आने वाले ‘सांप-बिच्छुओं’ की नहीं करता परवाह, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2026) काशीपुर। नगर निगम परिसर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-