Breaking News

बड़ी खबर :एप प्रमोशन मामले में यू ट्यूबर सौरव जोशी समेत कई हस्तियों को नोटिस, 30 हजार लोगों से 1000 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अक्टूबर 2024)

हल्द्वानी /दिल्ली। अपने यू ट्यूब पर विज्ञापन के जरिए एक एप को प्रमोट करने के मामले में उत्तराखंड के मशहूर यू ट्यूबर सौरभ जोशी फंस गये हैं। 30 हजार लोगों से 1000 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में उन्हें और एल्विश यादव समेत कई हस्तियों को स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हाईबॉक्स एप के जरिये इस ठगी के लिए नोटिस दिया है। इस मामले में भारत में इस ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी जे शिवराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस ने आरोपी के चार बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपये सीज किए हैं। पुलिस को अब तक 151 शिकायतें मिली हैं।

आईएफएसओ प्रमुख उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के मुताबिक 16 अगस्त को यूनिट को 29 शिकायतें मिली थीं। उनसे हाईबॉक्स एप में मासिक रिटर्न का वादा कर निवेश करवाया गया था। ठगों ने सौरभ जोशी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह आदि के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था। 20 अगस्त को मामला दर्ज करने के बाद जांच में यह बात सामने आई कि हाईबाक्स के खिलाफ उत्तर-पूर्व जिले में साइबर थाने में भी मामला दर्ज है।

यहां नौ पीड़ितों ने शिकायतें दी थीं। इस मामले को भी यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया। जांच के दौरान उत्तर-पूर्व जिले की 30, शाहदरा जिले की 24 और बाहरी जिले की 35 शिकायतें भी शामिल की गईं। एनीसीआरपी पोर्टल पर इसी तरह की धोखाधड़ी के 488 और मामले भी लिंक किए गए हैं। वहीं, आरोपियों ने नोएडा स्थित कार्यालय को बंद कर दिया है।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-