Breaking News

काशीपुर :बालीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी कल टैलेंट शो में होंगी शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2024)

काशीपुर । बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी कल काशीपुर में एक टैलेंट शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आ रही हैं।

जसपुर खुर्द स्थित होली डे आनंद में आयोजित हो रहे इस टैलेंट शो गायन और नृत्य की प्रतियोगिता होगी। इसमें  सिमरन भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम आयोजक शान खान ने बताया कि यह शो कल 30 सितंबर को दोपहर बाद आयोजित किया जाएगा। इस शो में बतौर जज मनोज कुमार दहिया भी शामिल होंगे। मनोज कुमार दहिया काशीपुर के मूल निवासी हैं और मुंबई में बालीवुड में अभिनय कर रहे हैं। कुछ टीवी सीरियल में भी मनोज कुमार दहिया भूमिका निभा चुके हैं। शो में काशीपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा, उमेश जोशी एडवोकेट, हेम भट्ट आदि अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-