Breaking News

ऊधमसिंहनगर में पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायलावस्था में दबोचा, कांस्टेबल भी हुआ घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2024)

जसपुर। जसपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की घटना में शामिल दो बदमाशों से एक को गोली लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलावस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली जसपुर क्षेत्र में देर रात लगभग 02: 00 बजे पुलिस और बदमाशो के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दिलशाद नाम के अपराधी को लगी गोली हायर सेंटर रैफर किया गया है।

आरोपियों ने बीती 14 सितंबर को कोतवाली जसपुर क्षेत्र  लूट की घटना को अंजाम दिया  था। एस एस पी ने बताया कि बीती रात धर्मपुर चौकी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वह मौके से बाइक लेकर जंगल की ओर चले गए। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो जंगल के अंदर से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़ गया बबदमाश काशीपुर का निवासी है उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले विभिन थानों में दर्ज हैं।

Check Also

हरीश रावत ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को बताया गलत, बोले- सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2026) देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-