Breaking News

नैनीताल :झील में कूदी महिला को नाव चालक ने किया रेस्क्यू,लोग कर रहे सराहना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2024)

नैनीताल। एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते नैनी झील में छलांग दी। इस बीच वहाँ नाव चला रहे एक नाव चालक की जब इस महिला पर नजर पड़ी तो वह तुरंत नाव को उस जगह पर ले गया। उसने महिला को नाव में खींच लिया और सकुशल बचा लिया। हालांकि महिला बेहोश हो गयी थी।

शेरवानी टाप निवासी एक महिला कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। बीती 15 सितम्बर को उसने इसी मानसिक अवस्था की वजह से नैनी झील में कूदने का आत्मघाती कदम उठा लिया ऐसा माना जा रहा है। उसके परिजनों ने यह जानकारी दी।

इस घटना के दौरान वहाँ मौजूद कुछ पर्यटकों ने वीडियो बना लिया। इस घटना में लोग नाव चालक की प्रशंसा कर रहे हैं। महिला का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-