Breaking News

काशीपुर :गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब में निशुल्क होम्योपैथी क्लीनिक का शुभारम्भ

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर 2024)

काशीपुर । गुरूद्वारा ननकाना साहिब में आज नि:शुल्क होम्योपैथिक क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले गुरू की अरदास की गई। कार सेवा दिल्ली गुरुद्वारा के बाबा सुरेंद्र सिंह जी ने किया। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक में डॉ लिप्सी चौहान मरीजों को देखेंगी।  सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र की जनता को नि:शुल्क परामर्श एवं दवाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस होम्योपैथिक क्लीनिक के खुलने से आसपास की आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस क्लिनिक पर कोई भी व्यक्ति अपने इलाज हेतू निःशुल्क दवाई ले सकता है।।अवसर पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, बाबा हरि सिंह, ज्ञानी मंजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह सेठी,सरजिंदर सिंह,जोगेंदर सिंह छीना,कुलवंत सिंह,जगजीत सिंह कोहली,गुरविंदर सिंह कोहली,निर्मल सिंह,
डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. लिप्सी चौहान, परगट सिंह,
लाखा सिंह, जगजीत सिंह आनंद, अरविंदर सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, सतपाल सिंह आनंद, जगमोहन बंटी,
देवेन्द्र सिंह तथा गुरूद्वारा सिंह सभा काशीपुर एवं गुरूद्वारा ननकाना साहिब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-