Breaking News

बाघ को पकड़ने के लिए लगाये गये पिंजरे में फंस गया वन कर्मी रोने लगा, ट्रायल के दौरान हुई घटना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2024)

लखीमपुर खीरी। वन विभाग ने एक नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। पिंजरे के ट्रायल में खुद वनकर्मी ही फंस गया। यहाँ तक कि दो घंटे तक पिंजरे के अंदर फंसे वनकर्मी ने रोना शुरू कर दिया। बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे का ताला काटा गया तब कहीं जाकर वनकर्मी को बाहर निकाला जा सका।

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले महेशपुर इमलिया गांव में बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में ट्रायल देते समय वनकर्मी अंदर फंस गया। पिंजरे में बंद होने के बाद वनकर्मी घबरा कर रोने लग गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी उसे बाहर निकालने में जुट गए।

आपको बता दें कि एक माह में बाघ के हमले से यहाँ अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। भड़के ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया था। ग्रामीणों के आक्रोश को देख वन विभाग हरकत में आया और बाघ की तलाश के लिए दो ड्रोन और 24 कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 6 पिंजड़े भी लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक्सपर्ट टीमों की भी मदद ली जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए ट्रायल हो रहा था। डेमो देते समय वन विभाग का कर्मचारी खुद अंदर फंस गया। पिंजरे का गेट बाहर से लॉक हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों के प्रयास के बाद भी जब पिंजरा नहीं खुला तो कर्मचारी रोने लगा। वहां मौजूद अन्य वनकर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद उसको निकालने के लिए काफी देर जद्दोजहद चलती रही। करीब दो घंटे बाद पिंजड़ा तोड़कर वन कर्मी को बाहर निकाला जा सका।

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-