Breaking News

ब्रेकिंग : संबित पात्रा उत्तराखंड आकर मनायेंगे ईगास पर्व

वेद भदोला

नई दिल्ली। राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी ने इस वर्ष ईगास अपने गांव जाकर मनाने की बात कही थी। पर अस्वस्थ होने की वजह से वह ईगास मनाने अपने गांव नहीं आ पायेंगे।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सम्बित पात्रा आगामी 8 नवंबर को राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के गांव जाकर ईगास मनाएंगे। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उपचाररत है।

अपना वोट – अपने गांव’ अभियान के तहत अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए सांसद बलूनी ने देश-विदेश के प्रवासी उत्तराखंडियों से अपने गांव में ईगास मनाने का अनुरोध किया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-