Breaking News

काशीपुर:शहर में बनी एक और खूबसूरत झील, पर्यटन को बढ़ावा? जानिये कहां है झील, देखिए झील का सुंदर वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अगस्त 2024)

काशीपुर। हम आपको शहर के एक ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां एक विशाल झील का निर्माण हो रहा है। हालांकि इसमें शासन प्रशासन का कोई हाथ नहीं है।

चौंकिए मत इस झील का निर्माण प्रकृति ने स्वयं किया है। एक ओर जहां पुराने पौराणिक और तीर्थ स्थल गिरीताल,द्रोणासागर की झील का पानी सूख गया है। ऐसे में प्रकृति ने शहर में एक नयी झील तैयार कर दी है। अगर बारिश और ज्यादा होती तो यह झील और भी विशाल रूप ले सकती थी। रामनगर रोड पर चामुंडा विहार एक पाश कालोनी है । यहां आपको बड़े बड़े बंगले और कोठियां दिखाई देंगी। इन शानदार कोठियों के ठीक सामने एक बड़ी झील का विहंगम दृश्य आपको मुग्ध कर देगा।

दूसरी ओर शासन प्रशासन भी इस झील को जरूर देखता होगा। लेकिन इसकी खूबसूरती देखकर इस झील को समाप्त करने से बचता होगा। ऐसा शायद होगा। वरना शहर के विकास का एक नमूना हाईवे से आते जाते लोगों को शहर की खूबसूरती कैसे दिखाई देगी? वैसे झील के ठीक सामने खाने पीने के स्टाल लगे हुए हैं। साथ ठीक सामने अस्पताल भी मौजूद है ताकि किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर तुरंत इलाज भी संभव है।

बहरहाल यह खबर व्यंग के तौर पर लें और शहर के विकास की बात कहने वालों तक जरूर पहुंचायें।

 

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-