Breaking News

ब्रेकिंग :रूपयों के लेनदेन में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के बीच चले लाठी डंडे और पत्थर, महिला समेत चार घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो(24 अगस्त 2024)

बागपत। यहाँ रूपयों के लेनदेन को लेकर भाजपा के दो पदाधिकारियों के बीच लाठी डंडे और पत्थरबाजी में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

यमुना रोड पर हनुमान मंदिर के समीप भाजपा के दो जिला उपाध्यक्षों के परिजन लेनदेन के विवाद में आपस में भिड़ गए।

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि उसके छोटे भाई निरंकार उर्फ टीटू के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतपाल उपाध्याय पक्ष पर लाखों रुपये उधार हैं। शुक्रवार शाम वह रुपयों का तकादा करने के लिए गया तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे बचाने आये युवक को भी पीटकर घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।

उधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल उपाध्याय की पत्नी कृष्णा ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के बाहर आकर गाली गलौज कर दी। गालियां देने से रोका तो उसके बेटे विशाल को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। पुलिस ने आकर उन्हें बचाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-