Breaking News

काशीपुर :बहुचर्चित सीएम मीम प्रकरण के आरोपी के समर्थन में कुंडेश्वरी चौकी का घेराव, देखिए वीडियो क्या है पूरा मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2024)

काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का डीप फेक वीडियो बनाने के आरोपी आयुष रावत के समर्थन में आज सैकड़ों पुरूषों व महिलाओं ने कुंडेश्वरी चौकी का घेराव किया।

घेराव करने वालों ने आयुष रावत पर गलत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का पुलिस पर आरोप लगाया साथ ही आयुष रावत की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज करने की माँग करते हुए एक तहरीर सौंपी। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तहरीर लेकर कहा कि आपका प्रार्थना पत्र रिसीव कर लिया है। इस पर वहां प्रदर्शन कर रहे लोग भड़क गए उनका कहना था कि यह प्रार्थना पत्र नहीं तहरीर है इस पर मुकदमा दर्ज हो। पुलिस ने समझाते हुए कहा कि जांच की जायेगी फिर जो आवश्यक होगा वही किया जायेगा।

समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन कर रहे महिला व पुरूष चौकी परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-