Breaking News

काशीपुर :डम्पर की टक्कर से क्षतिग्रस्त पोल से हो सकती है बड़ी दुर्घटना, एकता कालोनी का मामला

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2024)

काशीपुर । एकता कालोनी वार्ड संख्या 2 में एक डम्पर की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कभी भी गिर सकता है।

वार्ड निवासियों ने बताया कि दो दिन पहले किसी डम्पर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुये इस पोल के संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। इस क्षतिग्रस्त पोल से कभी भी कोई बड़ दुर्घटना हो सकती है। वार्ड निवासी शक्ति सिंह व शंभू लखेड़ा ने बताया कि इस क्षतिग्रस्त पोल के पास से एकता कालोनी के निवासी तथा स्कूली बच्चों का लगातार आवागमन रहता है। यदि शीघ्र ही इस क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत न की गई तो कोई भी हादसा हो सकता है।

वार्ड निवासियों ने विद्युत विभाग से इस क्षतिग्रस्त पोल की समय रहते मरम्मत करने की मांग की है। बरसात की वजह से इस पोल में करंट आने की भी संभावना बनी हुई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-