Breaking News

उत्तराखंड की भाजपा विधायक का उपचार के दौरान निधन, केदारनाथ से थीं विधायक

@शब्द दूत ब्यूरो(10 जुलाई 2024)

उत्तराखंड से एक दुखद खबर आ रही है। यहां केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का बीती रात अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। 68 वर्ष की विधायक उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं इससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। हालांकि तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी थीं। और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं।

पर कुछ माह पूर्व विधायक शैला रानी रावत ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। दुखद ये रहा कि ये सर्जरी सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा था।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-