Breaking News

बिग ब्रेकिंग :युगपुरुष धाम आश्रम में पांच बच्चों की मौत, 47 अस्पताल में भर्ती कई गंभीर, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, जानें क्या है मामला?देखिए वीडियो

प्रदेश में मचा हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2024)

इंदौर। यहाँ पंचकुइयां स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में फूड प्वाइजनिंग और एनीमिया से अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। मामला मंगलवार को सामने आया जब उल्टी दस्त के कारण कई बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल अस्पताल में 47 बच्चे भर्ती हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

बता दें कि आश्रम में कुल 206 बच्चे हैं ज्यादा तर मानसिक रूप से कमजोर और दिव्यांग है। इन बच्चों में से कई बच्चे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लावारिस पाए गए थे। बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य अधिकारी संस्था में पहुंचे और जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचकर बच्चों के इलाज की जानकारी ली जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं ।

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी रोशन राय फूड सेफ्टी स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग पुलिस विभाग के अधिकारियों के दल के साथ आश्रम पहुंचे दल ने खाद्य सामग्री के 18 सैंपल लिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-