Breaking News

काशीपुर :शहर विधायक चीमा विकास कार्यों के प्रस्ताव में देरी से नाराज तो उधर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले और निराकरण की मांग की

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2024)

काशीपुर /देहरादून । शहर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा विकास कार्यों के प्रस्ताव की मंजूरी में देरी का शासन पर आरोप मढ़ रहे थे ठीक उसी समय काशीपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल रहे थे और शहर की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अनुरोध पत्र सौंप रहे थे।

भाजपा नेता दीपक बाली ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें काशीपुर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।  मांग पत्र में श्री बाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि काशीपुर के स्टेडियम की स्थिति अत्यंत जीर्ण – क्षीर्ण र्है और दर्शक दीर्घा का हाल तो यह है कि कभी भी कोई भयंकर हादसा हो सकता है ।अत: समय रहते इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के जो गांव 20 वार्डो के रूप में नगर निगम में जोड़े गए हैं उन क्षेत्रों में सड़कें न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः नगर निगम में जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्र के इन वार्डो में सड़कों के निर्माण हेतु धन अवमुक्त किया जाए ।भाजपा नेता श्री बाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शासन स्तर से काशीपुर में गौशाला निर्माण हेतु जमीन तो उपलब्ध करा दी गई है मगर धन अवमुक्त न होने से इसका निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है ।

श्री बाली ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस गौशाला के शिलान्यास हेतु समय देने के साथ-साथ धन भी उपलब्ध कराएं ताकि जल्दी से जल्दी गौशाला का निर्माण हो सके ।मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री बाली को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर से धन उपलब्ध कराकर विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा कराया जाएगा। काशीपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति मुख्यमंत्री ने जो गंभीरता दिखाई और समस्याओं को गंभीरता से सुना उसके प्रति श्री बाली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-