Breaking News
फाइल फोटो

काम की बात:गर्मी से मिलेगी अब राहत, झमाझम बारिश बरसेगी, जानिये मौसम विभाग क्या कहता है अब?

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2024)

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों में आज के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज और रेड अर्लट जारी किया है। अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवा और भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी 18 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

देश के पूर्वोत्तर हिस्से और पश्चिम बंगाल में अगले 6 दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। अगले 4 दिन तक गोवा और महाराष्ट्र में बिजली और तेज़ हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी अगले 5 दिन तक यही स्थिति रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-