@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2026)
काशीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में निकली यह प्रभात फेरी पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, बद्री भवन गली, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लेन, मुंशी राम का चौराहा, मोहल्ला लाहोरियान और गीता भवन गली से होते हुए पुनः छोटी नीम के नीचे पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का वातावरण देखने को मिला। प्रतिभागियों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भई” तथा महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया। इससे शहर की गलियों में देशभक्ति के स्वर गूंजते रहे।
प्रभात फेरी के समापन पर छोटी नीम के नीचे राष्ट्रगान “जन गण मन” तथा राष्ट्रगीत “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का भाव व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रभात फेरी के समापन के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने अपने निवास पर सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में विमल गुड़िया, अनुपम शर्मा, अलका पाल, सरित चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, माजिद अली, ब्रह्मपाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अरुण वर्मा, विजय चौधरी, अनिल शर्मा एडवोकेट, मो. अकिल, अरुण चौहान, शरद मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, इकबाल अदीब, राजेश कुमार एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, अनिल शर्मा, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, जय सिंह गौतम, विनोद मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, विनोद होंडा, विनोद सारस्वत, अफसर अली, मनोज पंत, योगेश जोशी, त्रिलोक अधिकारी, इरफान गुड्डू, अज्जू खान, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal