Breaking News

18 जून तक प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई मौसम विभाग ने,तेज गर्म हवाएं चलती रहेंगी , घरों से बाहर न निकलने की दी सलाह

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जून 2024)

नयी दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर जारी है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 18 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 18 जून तक प्री मानसून बारिश हो सकती है, जिसके बाद ही गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। इन राज्यों में बढ़ते तापमान के साथ-साथ तेज गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वो अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें और पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थ का सेवन करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फर्जी बलात्कार मुकदमे से वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, दरोगा निकला सरगना, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this इस कार्रवाई को आम लोगों के लिए न्याय की दिशा में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-