Breaking News

अल्मोड़ा: पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, ग्रामीणों ने इको फ्रेंडली वृक्षों के पौधे भी लगाए

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून, 2024)

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्मोड़ा जिले के जौरासी वन क्षेत्र की लखनपुर बीट में गोष्ठी का आयोजन श्रीमती भगवती देवी ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वनों के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का रोपण करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को प्रेरित किया।

बैठक में नव चेतना सामाजिक विकास समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद अमृत सरोवर के आसपास क्षेत्र में देवदार, मोरपंखी, काफल, बाँज, उतीस के कुल 175 पौधों का रोपण भी किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-