Breaking News

उत्तराखंड: राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना, अल्मोड़ा में तेज हवाओं से गिरा पेड़,एक की मौत 7 घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जून 2024)

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में दोपहर बाद विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अल्मोड़ा के रानीखेत कैंट में तेज हवाओं के चलते पेड़ गिर जाने से एक की मृत्यु हो गई, और 7 अन्य घायल हो गए। साथ ही कई वाहनों और दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। बारिश और बर्फबारी से कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि मैदानी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से दिन के समय अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है और तरल पदार्थों व पानी का अधिक सेवन करने को कहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-