Breaking News

उत्तराखंड :कल एक जून से हीट वेव में मिलेगी राज्यवासियों को राहत, देखिए वीडियो क्या कहते हैं मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह कहाँ होगी बारिश?

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2024)

देहरादून । प्रदेश में कल से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि एक जून से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

उन्होने बताया कि बारिश से एक से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। इसकी वजह से हीट वेव की स्थिति खत्म होगी। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होने नदी-नालों के आसपास ना जाने की भी सलाह दी है। उनके अनुसार बारिश से नदियों का जलस्तर अचानक ही बढ़ सकता है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-