Breaking News

उत्तराखंड :कल भी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी एक से चार बजे तक घरों से बाहर न निकलें, देखिए वीडियो क्या कहते हैं मौसम विभाग निदेशक

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मई 2024)

देहरादून । उत्तराखंड में कल 30 मई से गर्मी और लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि देशभर के साथ साथ उत्तराखंड में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आज राजधानी देहरादून में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो अबतक के अधिक्तम तापमान 43.1 डिग्री के बेहद करीब है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक कल भी तापमान में गिरावट की उम्मीद कम ही है। साथ ही लू भी लोगों की परेशानियों में इजाफा कर सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर एक से चार बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-