Breaking News

बड़ी खबर :हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ईडी का छापा, अमेरिका के 50 राज्यों में फैला है नशे का कारोबार

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल 2024)

हल्द्वानी। एक बार फिर कुमाऊ क्षेत्र में ईडी का छापा पड़ा है। ये छापा हल्द्वानी शहर के तिकोनिया स्थित दवा कारोबारी बनमीत नरूला के निवास में देहरादून ईडी की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार बनमीत नरूला को कुछ दिन पहले वॉशिंगटन डीसी डार्क वेब के माध्यम से दवाओं की कालाबाजारी करने के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई थी।

बनमीत ने अपने गुनाह को भी कबूला था।  इसी मामले में आज  देहरादून से आई ईडी की टीम ने बनमीत के घर में छापा मारा है। बता दे कि बनमीत का घर हल्द्वानी स्थित तिकोनिया में है जहां ईडी ने छापा मारा। बनमीत 15 करोड डॉलर का मालिक है। वह अमेरिका में नशे का धंधा करता है।

बनमीत ने इंग्लैंड में रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका के 50 राज्यों में डार्क वेब के माध्यम से अपना जाल फैलाया और प्रतिबंधित दावों और ड्रग्स का भी जाल फैला दिया। उत्तराखंड पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-