Breaking News

काशीपुर में नशे में धुत संदिग्ध व्यक्ति देसी दवाईयों से इलाज का कर रहा दावा,भोपाल का निवासी खुद को बता रहा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2024)

काशीपुर। नशे में धुत एक व्यक्ति शहर में मोहल्लों में घूमकर देसी दवाईयां बांट रहा है। संजीव सिंह नाम का यह व्यक्ति खुद को मध्य प्रदेश के भोपाल का निवासी बता रहा है।

आज सुबह मौहल्ला कटोराताल के कई घरों का यह व्यक्ति दरवाजा खटखटा रहा था। एक बैग में विभिन्न प्रकार की कथित देसी दवाईयां दिखाकर लोगों से हर रोग के इलाज का दावा कर रहे इस व्यक्ति से उसका परिचय पूछा गया तो एक संस्था से खुद को जुड़ा बताया। यहां तक कि दवा के पैसे बाद में देना कहकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे इस व्यक्ति से जब आधार कार्ड मांगा तो उसने एक कथित संस्था का पैम्पलेट दिखाकर कहा कि जो कुछ है वह यही है और इसी में मेरा परिचय भी है। हालांकि पैम्पलेट में उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही कथित संस्था का कोई फोन नंबर भी नहीं है।

कुल मिलाकर देसी दवा के नाम पर नागरिकों के स्वास्थ्य से इस व्यक्ति द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-