Breaking News

काशीपुर :मतदान का वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ तो कार्रवाई हो गई, पर मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग टीम से जबाबदेही कौन करेगा?

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024)

काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अमले के तामझाम को एक युवक ने धता बताते तहस नहस कर दिया। दरअसल युवक ने मतदान करते हुए अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। मतदान केंद्र के भीतर से युवक द्वारा बनाये गये इस वीडियो ने प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। हालांकि पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया और वीडियो डिलीट करवा दिया।

अब सवाल यह उठता है कि युवक के खिलाफ तो कार्रवाई हो गयी। लेकिन मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा व मतदान कर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? आखिर सुरक्षा व्यवस्था में कमी को क्यों नजर अंदाज किया गया? जबकि मोबाइल मतदान केंद्रों के भीतर ले जाना प्रतिबंधित था। ऐसे में आखिर वह युवक इतने सुरक्षा व मतदान कर्मियों के रहते मोबाइल लेकर मतदान केंद्र के भीतर पहुंच जाता है और वीडियो भी बना लेता है।यदि युवक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करता तो प्रशासन अनभिज्ञ ही रहता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-