Breaking News

हेट स्पीच :देहरादून में समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी पर यति रामस्वरूपानंद गिरी पर मुकदमा, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर की कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2024)

देहरादून । भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद के डासना स्थित शिव शक्ति धाम से जुड़े यति रामस्वरूपानंद गिरी पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बीते रोज देहरादून के डालनवाला में पूर्णागिरी मंदिर के श्रद्धालुओं पर पथराव को लेकर प्रेस क्लब में एक समुदाय विशेष के खिलाफ़ बयान दिया था। ये मुकदमा करनपुर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश की ओर डालनवाला कोतवाली में  दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि यति रामस्वरूपानंद गिरि ने दून के प्रेस क्लब में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में समुदाय के लोगों पर खुलकर हमला बोला। स्थानीय पुलिस और एलआईयू ने इसकी निगरानी की।  प्रेस वार्ता की वीडियो सोशल मीडिया पर भी चलने के बाद । इसमें समुदाय विशेष पर भड़काऊ बयान की बात सामने आई। उन्होंने इस दौरान खुद के आत्मदाह जैसे कदम उठाने की धमकी भी दी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसे लेकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रेसवार्ता में दिए गए वक्तव्य के आधार पर मामले की जांच कर रही है। प्रेसवार्ता में इस दौरान शशि रावत, हयात सिंह बिष्ट, यति निर्भयानंद गिरि, यति यतिंद्रानंद गिरि, जीतू बजरंगी, विजय सिंह, करुण कांत भी शामिल थे। केस में सीधे तौर पर अभी सिर्फ रामस्वरूपानंद गिरि को ही आरोपी बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-