@शब्द दूत ब्यूरो (22 माच॔ 2024)
काशीपुर । एक तरफ जहां लोकसभा के चुनावों की घोषणा से जहां समूचे उत्तराखंड में राजनीति की बयार बह रही है वहीं होली के इस रंगमयी माहौल को महिलाओं ने अपने गीतों के माध्यम से पूरी तरह से रंग दिया है ।
आज महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन प्रकाश जोशी के आवास पर उनकी पत्नी श्रीमती विनीता जोशी द्वारा किया गया। होलियारों ने बैठकी का शुभारंभ होली अम्बे के घर आज से किया, अजब होली खेलें गजब होली खेलें, फागुन के दिन चार मोहन गिरधारी ।
इस मौके पर उपस्थित महिला होलियार अंजू पंत, विनीता जोशी,भावना जोशी,ममता जोशी,जया पंत, वीना जोशी, शोभना जोशी आदि ने रसिया होलियां गाकर माहौल को पूरी तरह से रंगमयी कर दिया। इस बैठकी का मुख्य आकर्षण 18 वष॔ की अनिका का गुलाबी शरारा का डान्स रहा ।इस अवसर पर श्रीमती चम्पा जोशी, हिमानी, गीता पाठक, रेनू पंत ,बीना पाण्डेय ,शालिनी पंत , पूजा रावत आदि उपस्थित थीं ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal