Breaking News

दुखद: उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर व कामेडियन पवन पहाड़ी की आमा का निधन, श्रद्धांजलि

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2024)

उत्तराखंड के जाने-माने यूट्यूबर और कामेडियन पवन पहाड़ी के परिवार से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनके नियमित व्लाग में नजर आने वाली आमा अब नहीं दिखाई देंगी। उनका निधन हो गया है।

पवन पहाड़ी ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट पर यह दुःख भरा समाचार प्रशंसकों को दिया है। उन्होंने लिखा है कि एक दिलदार रौबदार सदाबहार , पहाड़ी बाख़ली की महारानी विक्टोरिया , यूट्यूब फ़ैमिली की जान , मेरी प्यारी आमा हम सबको छोड़ के चली गई हैं
दिन भी क्या ज़बर्दस्त पाया होली एकादशी ,
आमा सीधे स्वर्ग गई है , और अपने पीछे भरा पूरा परिवार , अनंत यादे छोड़ के गई है
भगवान अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे।

शब्द दूत परिवार की ओर से सादर नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-