Breaking News

काशीपुर: बिजली गायब होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने गिफ्ट इंपोरियम में ताले काटकर चुराई नकदी, देखिए वीडियो कितने ताले काटकर दिया वारदात को अंजाम ?

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2024)

काशीपुर। रात भर बिजली गायब होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने यहां मौ सिघान में एक गिफ्ट इंपोरियम में ताले काटकर भारी मात्रा में गल्ले से नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

मौ सिंघान में जतिन कुमार की जतिन गिफ्ट इंपोरियम नाम से दुकान है। बीती रात लगभग 12 बजे कुछ अज्ञात चोर गिफ्ट इंपोरियम के ताले काटकर अंदर घुस गये। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से रोशनी आ रही देखी जिस पर उन्होंने दुकान स्वामी को फोन कर बताया। जिस पर दुकान में काम करने वाले कुछ लड़के मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीन चार लोग दुकान के अंदर हैं। जिस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर चोर दुकान में घुसे चोर मौके से भाग निकले। इस बीच चोरों को भागते हुए कुछ लोगों ने देख भी लिया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

दुकान स्वामी जतिन ने बताया कि चोर दुकान के अंदर घुसे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए। जतिन ने बताया कि चोर अंदाजन लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर भागे है । उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-