Breaking News

उत्तराखंड में कांग्रेस को अपने नेताओं को थामे रखना भारी हुआ

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2024)

देहरादून।  लोकसभा चुनाव के अवसर पर उत्तराखंड में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तरकाशी जिले के दो पूर्व विधायकों विजयपाल सिंह सजवाण और मालचंद ने शुक्रवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

टिहरी संसदीय क्षेत्र में इसे पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों पूर्व विधायक शनिवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

नेताओं को थामे रखना भारी

प्रदेश में कांग्रेस के लिए अपने नेताओं को थामे रखना भारी पड़ रहा है। लगातार दो लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनाव में हार से उपजी हताशा का प्रभाव अगले लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले थमने के बजाय और बढ़ता दिखाई दे रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट के प्रबल दावेदार मनीष खंडूड़ी ने टिकट घोषित होने से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए।

पार्टी ने तीन दिन पहले ही टिहरी, गढ़वाल और अल्मोड़ा की संसदीय सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। अब टिहरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने शुक्रवार को पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा की। सजवाण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

पार्टी में उनकी छवि कद्दावर नेता की रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को अपना त्यागपत्र भेजा है। इसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र देने की बात कही गई है।

भाजपा में सम्मिलित होने की संभावना

उत्तरकाशी जिले के ही पूर्व विधायक मालचंद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजा है। मालचंद ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पुरोला विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। मालचंद पुरोला सुरक्षित सीट से विधायक रह चुके हैं। दोनों पूर्व विधायकों के शनिवार को भाजपा में सम्मिलित होने की संभावना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 साल सेवा पूरी करने वाले उपनल कर्मियों को मिलेगा समान कार्य का समान वेतन, गन्ना मूल्य से लेकर UCC संशोधन तक, धामी कैबिनेट के 19 अहम निर्णय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 जनवरी 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-