Breaking News

बदसलूकी करने पर मुश्किल में फंसे भाजपा विधायक जीना, मुकदमा दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च, 2024)

देहरादून नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में चार अन्य भी आरोपी हैं। बता दें कि नगर निगम चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि परिचित का टेंडर निरस्त होने पर विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की, इसके बाद कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी और गालीगलौज की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आपरेशन हनीमून: पूरी कहानी, राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा है ये थ्रिलर, कैसे पकड़ में आई आरोपी पत्नी सोनम और उसके साथी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2025) देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-