Breaking News

काशीपुर: ऊधमसिंहनगर जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के मिंटू अध्यक्ष यतेंद्र महासचिव चुने गए

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2024)

काशीपुर ।  ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी सभागार में जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर की जिला इकाई की बैठक का आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराये गये।

इस अवसर जनपद ऊधमसिंहनगर के सभी ब्लाक के कोच मौजूद रहे। चुनाव के लिए सर्वसम्मति से मिंटू कुमार सैनी जिलाध्यक्ष, यतेंद्र कुमार महासचिव, कृष्ण कुमार आनंद कोषाध्यक्ष, मुकेश सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण मौर्य उपाध्यक्ष,वसीम खान, अभिषेक राजपूत,केशव पंवार,किशन चौहान उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह उपसचिव पद पर चुने गए।

सभी नये पदाधिकारियों का वहां मौजूद सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सदस्य कृष्ण साना,शेखर चौधरी, हर्षित सोनू यादव का भी स्वागत हुआ। बैठक मैं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाओं  और खिलाड़ियों को होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए चर्चा की गई, । जिला किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष मिंटू सैनी महासचिव यतेंद्र कुमार ने कहा कि वह खेल और खिलाड़ी के हित में सदैव प्रयासरत रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-