Breaking News

काशीपुर: चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (27 फरवरी 2024)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  में आज  महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं कैम्पस एम्बैस्डर डाॅ0 रंजना के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत “मतदाता देश का गर्व” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 18 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें निशात (बी0एड0 प्रथम से0) प्रथम स्थान पर, लाएबा (बी0एड0 प्रथम से0) द्वितीय स्थान पर एवं साक्षी तिवारी (बी0ए0 तृतीय से0) तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह एवं श्रीमती शालिनी सिंह ने निभायी।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत आदि उपस्थित रहे।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-