Breaking News

काशीपुर में गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, छात्रा पर जानलेवा हमले के आरोपी का घर किया ध्वस्त, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 फरवरी 2024)

काशीपुर। सूबे की धामी सरकार ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर यहां छात्रा पर जानलेवा हमले के आरोपी फरदीन के घर पर बुलडोजर चला कर अपने सख्त इरादे जता दिये।

बता दें कि तीन दिन पूर्व मौ खालसा निवासी फरदीन पुत्र रिजवान ने कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा को दरांती से घातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर आरोपी तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। आज पुलिस प्रशासन सुबह आरोपी के घर पहुंचा और उसके मकान की नाप-जोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

बता दें कि इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत एक के बाद एक एक्शन लिया। इसी क्रम में आज बुलडोजर की ये कार्रवाई अमल में लाई गई।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-