Breaking News

काशीपुर: छात्रा पर प्राणघातक हमले का आरोपी पुलिस ने दबोचा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 फरवरी 2024)

काशीपुर। शहर में बीते रोज कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा को दरांती से हमलाकर घायल करने वाले आरोपी फरदीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी का खुलासा आज दोपहर तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जायेगा। इससे पहले पुलिस ने हमलावर फरदीन का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।

बता दें कि बीती शाम मौ खालसा निवासी खूब सिंह की बीएससी में पढ़ने वाली पुत्री पूजा को पक्काकोट मोहल्ले में एक युवक ने दरांती से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद यहां हिन्दू संगठनों के नेताओं में काफी आक्रोश था। कोतवाली पहुंच कर हिंदू संगठनों के नेताओं ने हमलावर की गिरफ्तारी को आज ग्यारह बजे तक का समय दिया था।

हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर आज तीन बजे यहां कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा खुलासा किया जायेगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-