Breaking News

काशीपुर: कोचिंग जा रही छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल किया, आक्रोशित लोग पहुंचे कोतवाली, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी 2024)

काशीपुर। अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही छात्रा को एक युवक ने दरांती से घातक वार कर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साये हिंदूवादी संगठनों के नेता कोतवाली पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। युवती के परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। हमलावर दूसरे समुदाय का है।

आज देर शाम मौ पक्काकोट स्थित बिजलीघर के पास खालसा निवासी खूब सिंह की पुत्री पूजा अपनी बहन व एक अन्य सहेली के साथ कोचिंग सेंटर जा रही थी । इसी बीच एक युवक आया और उसने पूजा पर दरांती से घातक वार कर दिये। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि हमलावर अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया था। गंभीर रूप से घायल पूजा को तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हमलावर मौ कटोराताल निवासी बताया जाता है।

उधर इस घटना के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता गगन कांबोज तथा हिंदू वादी नेता यशपाल राजहंस सहित दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा। समाजसेवी गगन कांबोज ने कहा कि  यह युवक पहले भी छात्रा के परिजनों पर हमला कर चुका है लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उधर पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-