Breaking News

फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना

@शब्द दूत डेस्क (12 फरवरी, 2024)

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में पारा और चढ़ेगा। हालांकि 17 फरवरी को एक बार फिर से उत्तर भारत के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का अनुमान है। इस दौरान न सिर्फ तेज बारिश होगी, बल्कि पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग के अनुमानों के मुताबिक इस विक्षोभ की सक्रियता के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम बदला था। अब एक बार फिर से इसी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक 17 फरवरी से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है।

इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ निचले हिस्से में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। इस सप्ताह में शुक्रवार से लेकर अगले सोमवार तक मौसम बदला रह सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-