Breaking News

हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2024)

 हल्द्वानी।  पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले के मास्टर माइंड हाजी अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि अब्दुल मलिक की अवैध कब्जे की वजह से उक्त बगीचे का नाम मलिक का बगीचा पड़ा और उसके द्वारा ही उक्त तीन एकड़ सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किया जा रहा था और 50 रुपए के स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा था। जिस पर एक जनहित याचिका हाई कोर्ट में डाली गई थी। उसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

अब्दुल मलिक बनभूलपुरा हिंसा के बाद से फरार हो गया था। हिंसा में जिन महिलाओं को आगे किया गया था। उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। इस पूरे मामले में 19 नामजद और 5000 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं इसमें प्रकरण में समाजवादी पार्टी के नेताओं का नाम भी सामने आया है।  जावेद सिद्दीकी का भाई अब्दुल मतीन सपा का उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी है। लाइन नंबर 16 का पूर्व पार्षद महबूब आलम और लाइन नंबर 14 इंद्रानगर निवासी जीशान परवेज पूर्व पार्षद हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-