Breaking News

काशीपुर: चैकिंग अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों का चालान, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 फरवरी 2024)

काशीपुर। पुलिस ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। चीमा चौराहे पर बीती शाम चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

बीती शाम कटोराताल पुलिस चौकी द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए गए। एकाएक शुरू हुए इस अभियान से दोपहिया वाहन चालक सन्न रह गए। दरअसल अभी तक शहर के भीतर हेलमेट को लेकर चालान नहीं किये जा रहे थे। जिससे दोपहिया वाहन बगैर हैल्मेट के चल रहे थे। कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अनेक वाहन चालक पुलिस के रोकने पर बहस करते भी नजर आये। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-