Breaking News

उत्तराखंड में निकाय चुनाव पर बड़ी खबर:आज गणतंत्र दिवस के दिन ओबीसी आरक्षण पर तैयार रिपोर्ट सीएम धामी को सौंपी

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2024)

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित जस्टिस बीएस वर्मा की अध्यक्षता में गठित आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

मुख्यमंत्री आवास में जस्टिस(सेनि.) बीएस वर्मा के नेतृत्व में आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अखिल भारत स्तर पर ओबीसी को नगर निकायों में आरक्षण तय करने के लिए कहा गया था। उत्तराखंड में वर्ष 2022 में जस्टिस बीएस वर्मा की अध्यक्षता में ओबीसी आरक्षण के संबंध में आयोग का गठन किया गया।

आज आयोग ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें ओबीसी आरक्षण संबंधी अपने सुझाव सरकार को प्रेषित किए गए हैं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री  प्रेम चंद अग्रवाल, सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव नितिन भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-