Breaking News

देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी, 2024)

देहरादून के झाझरा में सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। इसके साथ ही दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना तड़के सुबह हुई। थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में गैस सिलिंडरों से रिसाव हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

साथ ही आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने अधिकारियों का निर्देश दिए कि मामले की जांच की जाए कि सिलिंडरों को प्लाट में किसने रखा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-