Breaking News

ऋषिकेश में दुखद हादसा:दो रेंजरों की दुर्घटना में मौत,एक लापता

@शब्द दूत ब्यूरो (08जनवरी 2024)

ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-